Wed. May 27th, 2026

मुख्यमंत्री ने किया घण्टाकर्ण महोत्सव का शुभारंभ

नई टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई टिहरी के गजा में तीन दिवसीय घण्टाकर्ण महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज गजा पहुंचकर दीप प्रज्जवलन कर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गजा स्थित घण्टाकर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने गजा चौराहे पर स्थापित राज्य आंदोलनकारी शहीद बेलमती चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *