जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
हरिद्वार।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, सड़कों को सुरक्षित बनाने तथा यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए विभिन्न विभागों की समन्वित भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
