Wed. Sep 23rd, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का आज निधन हो गया । वह 91 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश तमाम नेताओं ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि खंडूड़ी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन एवं समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई । पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय सेना के गौरव, मेरे आदर्श राजनीतिक सुचिता के प्रतिमूर्ति मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद्र खंडूरी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन एवं समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सैन्य जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक आपका सम्पूर्ण व्यक्तित्व राष्ट्रहित, सुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा। रावत ने कहा कि उनका सरल स्वभाव, दृढ़ व्यक्तित्व एवं उत्तराखंड के विकास के प्रति समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *