मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन
मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का शनिवार को निधन हो गया है। शनिवार को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें ब्रीज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 92 वर्ष की थी। उनके निधन पर पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुंबई के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने गहरा दुख जताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नया दौर’, ‘तीसरी मंजिल’, ‘हरे रामा हरे कृष्णा’, ‘उमराव जान’, ‘इजाजत’ और ‘रंगीला’ दिल तो पागल है, समेत हजारों फिल्मों में गाना गाया। उन्होंने, नेपाली भाषा के साथ ही गढ़वाली फ़िल्म ग्वेर छोरा फिल में भी गाना गया,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आशा भोसले भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाज़ों में से एक थीं, जिनकी संगीत यात्रा ने दशकों तक भारतीय सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया। पीएम मोदी ने कहा कि उनके भावपूर्ण गीतों और जीवंत संगीत ने दुनिया भर में लाखों दिलों को छुआ। उन्होंने आशा जी के साथ हुई अपनी मुलाकातों को हमेशा यादगार बताया और कहा कि उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवार, प्रशंसकों तथा संगीत प्रेमियों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।
