Sat. Apr 11th, 2026

छात्राओं को दी वैक्सीनेशन की जानकारी

logo

पिथौरागढ़। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज गणाई गंगोली में एचपीवी (ह्यूमन पेपीलोमा वाइरस) वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारियां दी गई। सीएचसी से एएनएम लता जोशी की नेतृत्व में छात्राओं को एचपीवी संक्रमण, इसके दुष्प्रभाव तथा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वह ब्लॉक गंगोलीहाट जाकर समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं। कहा कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *