उत्तराखण्ड राज्यपाल से मिले आईएएस प्रशिक्षु अधिकारी। April 6, 2026 देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रशिक्षुओं को उनके कार्यकाल में ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। राज्यपाल ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए उन्हें संवेदनशीलता व जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड की भौगोलिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विशेषताओं को गहराई से समझने व स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं को लागू करने का सुझाव दिया। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारी अंशुल भट्ट, हर्षिता सिंह एवं स्नेहिल कुंवर सिंह उपस्थित रहे। Continue Reading Previous आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाजNext उपभोक्ताओं को लगातार एलपीजी आपूर्ति की जा रही : गुप्ता More Stories उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेले में सुविधाओं के विकास के लिए धनराशि दी April 9, 2026 उत्तराखण्ड यात्रा मार्गों पर संवेदनशील एवं जोखिम स्थानों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करें : वत्स April 9, 2026 उत्तराखण्ड डीएम के आश्वासन पर प्रभावित ग्रामीण माने April 9, 2026 Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.