Thu. Apr 9th, 2026

आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज

देहरादून। मौसम विभाग  के अनुसार  आज भी प्रदेश के कुछ जिलों ले हल्की बारिश होने के साथ ही हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। वही कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ बिजली चमकने और तेज हवा चलने की संभावना है। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज आज भी बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना है। देहरादून समेत कई इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार 6 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं देहरादून, टिहरी और पौड़ी में भी हल्की बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *