Tue. Mar 24th, 2026

गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सघन जांच

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन व पूर्ति विभाग द्वारा औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई।
जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा के अनुसार बुधवार को कुल 103 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 10 गैस गोदाम, 02 पेट्रोल पंप/पेटी डीलर और 91 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे। श्रीनगर में 01 पेट्रोल पंप व 01 प्रतिष्ठान की जांच में घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर ₹4600 का अर्थदंड लगाया गया। कोटद्वार में 02 गैस गोदाम व 10 प्रतिष्ठान, दुगड्डा व चेलूसैंण में 01-01 गैस गोदाम, धुमाकोट/नैनीडांडा में 10 प्रतिष्ठान, कोट-खोलाचौरी में 01 गोदाम व 08 प्रतिष्ठान, पाबौ में 01 गोदाम व 10 प्रतिष्ठान, सतपुली में 12 प्रतिष्ठान, लक्ष्मणझूला में 01 गोदाम व 20 प्रतिष्ठान, नौगांवखाल/पोखड़ा में 01 गोदाम, 01 पेट्रोल पंप व 16 प्रतिष्ठान तथा उफरैंखाल/रिखणीखाल में 02 गोदाम व 04 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि खाद्य निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित जांच कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, तथा ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *