पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, तीन की मौत
पिथौरागढ़। जनपद के सीमांत बंगापानी क्षेत्र में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गयी। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे के करीब दिल्ली नंबर की एक कार पिथौरागढ़ से मुनस्यारी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बंगापानी के उमरगड़ा के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इसकी सूचना तत्काल राजस्व पुलिस को दी गयी। मौके पर एसडीआरएफ के साथ पहुंची राजस्व पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दो अन्य घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक व्यक्ति ने दम तोड दिया। मृतकों की पहचान, लक्ष्मण सिंह नेगी, पुत्र राम सिंह नेगी, मूल निवासी धूरातोली मुनस्यारी और हाल निवासी जीआईसी पिथौरागढ़, अंकित पांडे(27) पुत्र बसंत पांडे निवासी दौला, पिथौरागढ़ और आयुष पंत पुत्र नरेंद्र पंत और देवेश पंत के रूप में हुई। जबकि देवेश पंत निवासी पिथौरागढ़ की जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है
