चारधाम यात्रा की तैयारियों को परखा
ऋषिकेश। टिहरी की जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ आगामी चारधाम यात्रा को लेकर ब्रहमपुरी, नीरगढ़, तपोवन, खारास्रोत, ढालवाला व ब्रहमपुरी राफ्टिंग प्वाइंट आदि क्षेत्र का निरीक्षण किया। ब्रहमपुरी राफ्टिंग प्वाइंट निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि जाम की स्थिति से निपटने के लिए राफ्टिंग के लिए पर्यटन व राफ्ट को ले जाने वाले वाहनों का डेटा तैयार करने और कितने स्थान पर बुकिंग होती है इन सब को व्यवस्थित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए ताकि यात्रा सीजन में जाम की स्थित न हो । उन्होंने व्यापरिक तौर पर किराये पर दिये जाने वाले दोपहिए वाहनों के स्वामियों के पास वाहन पार्किंग क्षमता से अधिक वाहन पाए जाते हैं तो उनको नोटिस जारी करने को कहा ।
तपोवन क्षेत्र निरीक्षण के दौरान डैक्कन बैली मार्ग पर नाले की तरफ सुरक्षात्मक उपाय करने, बालक नाथ मार्ग पर नाली की मरम्मत करने, पोल पर लटकते तार को सुव्यस्थित करने, अनावश्यक पोल क्योसक को हटाने, नाली की साफ सफाई करने व पूर्ण रूप से कबर करने, पार्किंग पर बने राफ्टिंग ऑफिस को हटाने के निर्देश ईओ तपोवन को दिए । खारा स्रोत पार्किंग के पास ध्वस्त हुए पुराने पुल का मलबा हटाने के लिए लोनिवि को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।
एन एच के अधिकारियों को एनएच की नालियों को साफ करने, शिवपुरी क्षेत्र से मलबे को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए ।
