Tue. Mar 24th, 2026

एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारु रखने के लिए बैठक

logo

पौड़ी। पौड़ी गढ़वाल में एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारु बनाए रखने और कालाबाजारी को रोकने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में गैस की उपलब्धता, वितरण प्रणाली और स्टॉक की स्थिति की समीक्षा की गई। ​जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य है। उन्होंने गैस के व्यावसायिक दुरुपयोग, कालाबाजारी और जमाखोरी पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इन गतिविधियों को रोकने के लिए जनपद में 15 टीमों का गठन किया गया है, जो विभिन्न क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करेंगी। ​बैठक में गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही तेल कंपनियों के सेल्स अधिकारियों और डिपो इंचार्ज के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा गया। ​जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यकता के अनुसार ही सिलेंडर बुक करें, ताकि सभी को समय पर गैस मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *