Mon. Oct 12th, 2026

प्रदेश में खुलेंगे तीन नए जिला सहकारी बैंक

देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास, यमुना कॉलोनी में सहकारिता विभाग के अंतर्गत सभी जिलों के जिला सहायक निबंधकों एवं जिला सहकारी बैंकों के महाप्रबंधकों के साथ बैंकों के NPA (गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों) की स्थिति को लेकर  बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित  मार्च माह में बैंक एवं सहकारी समितियाँ वसूली अभियान में तेजी लाने को कहा, ताकि वित्तीय स्थिति को मजबूत किया जा सके और अधिक से अधिक लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुँच सके। बैठक में रुद्रप्रयाग, चम्पावत औऱ बागेश्वर मे तीन नये जिला सहकारी बैंक खोलने का निर्णय लिया गया। साथ ही  55 नयी बैंक शाखाएँ खोली जाएंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार होगा और लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर सुविधाएँ मिल सकेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *