Tue. Mar 10th, 2026

भारतीय सेना और जेजीएसडीएफ के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास रानीखेत में होगा शुरू

logo

देहरादून। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जेजीएसडीएफ) के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास धर्मा गार्डियन का सातवां संस्करण रानीखेत के चौबटिया स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हो गया। यह अभ्यास नौ मार्च तक चलेगा। इस अभ्यास में दोनों देशों की ओर से 120-120 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। जापान की ओर से 32वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के जवान शामिल हैं जबकि भारतीय सेना की ओर से लद्दाख स्काउट्स के सैनिक अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। यह अभ्यास बारी-बारी से भारत और जापान में आयोजित किया जाता है और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने का एक अहम माध्यम बन चुका है। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य अर्ध-शहरी वातावरण में संयुक्त सैन्य अभियानों के लिए आपसी समन्वय को सुदृढ़ करना और संयुक्त क्षमताओं को बढ़ाना है।अभ्यास के तहत अस्थायी परिचालन आधार की स्थापना, खुफिया-निगरानी एवं टोही ग्रिड का विकास, मोबाइल वाहन चेक पोस्ट, घेराबंदी एवं तलाशी अभियान, हेलीकॉप्टर आधारित ऑपरेशन और हाउस इंटरवेंशन ड्रिल जैसी महत्वपूर्ण सामरिक गतिविधियों का अभ्यास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *