संगठित अपराधी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले के आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक संगठित अपराधी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें एक नाबालिग लड़की को मई 2025 से बंधक बनाकर रखा गया था और उससे जबरन अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
जांच में पता चला कि आरोपियों ने लंबे समय तक नाबालिग को बंधक बनाए रखा और उसका सामूहिक यौन शोषण किया और जबरन देह व्यापार में शामिल कर लिया। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
