Wed. Feb 25th, 2026

प्रशासन ने तैयारियां तेज की

पौड़ी। पौड़ी जिले के सतपुली-बिलखेत में 26 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल को सफल एवं भव्य बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के  निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने  विभागों के अधिकारियों को  कार्यक्रम स्थल पर अपने-अपने विभागों के स्टॉल अनिवार्य रूप से लगाने को कहा, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक  पहुंच सके। मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया लगाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने समाज कल्याण विभाग को दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के भी निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *