Wed. Feb 25th, 2026

कुमाऊं कमिश्नर ने किया निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण

बागेश्वर। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने खोली स्थित निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण मानकों के अनुरूप एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान पानी की फिजूल बर्बादी पाए जाने पर मंडलायुक्त ने ठेकेदार पर ₹20 हजार का अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी गुणवत्ता या समयबद्धता में कमी पाई गई तो और कठोर कार्रवाई की जाएगी। मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्था की लैब में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की निगरानी करते हुए रेत एवं कंक्रीट का सैंपल अपने समक्ष परीक्षण कराया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से सामग्री की जांच सुनिश्चित की जाए ताकि भवन निर्माण में किसी प्रकार की तकनीकी कमी न रहे।इस अवसर पर एसीएमओ दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण ₹20 करोड़ 58 लाख की लागत से किया जा रहा है। इस ब्लॉक के निर्माण से जनपद में गंभीर रूप से बीमार मरीजों को आधुनिक एवं सुसज्जित उपचार सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *