Thu. Jul 9th, 2026

कार गंगनहर में गिरी, दो की मौत

logo

देहरादून। विवाह समारोह से लौटते हुए एक कार  अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिर गई।हादसे में कार सवार दो लोगों की  मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांसीपुर गांव के पास देवबंद से एक विवाह समारोह से लौट रही कार अचानक ही तांसीपुर के पास अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में गिर गई। हादसे में कार में सवार रुड़की निवासी सचिन धीमान और अमन त्यागी की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और जल पुलिस के द्वारा रजवाहे में सर्चिंग अभियान चलाकर दोनों को गंगनहर से बाहर निकाला गया। जिसके बाद दोनों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *