Wed. Feb 11th, 2026

युवक की गोली मारकर हत्या

logo

देहरादून। देहरादून के भीड़भाड़ वाले तिब्बती मार्केट में  स्कूटी सवार अज्ञात दो युवकों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा, निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार, देहरादून के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अर्जुन शर्मा सुबह परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आए थे। खेल समाप्त होने के बाद वह अपनी कार में बैठे थे। इसी दौरान तेज गति से स्कूटी पर सवार होकर आए दो युवकों ने उनके सीने पर गोली चला दी। गोली लगते ही अर्जुन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल दून चिकित्सालय  पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी का स्वामी था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। साथ ही पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *