Wed. Jul 22nd, 2026

युवक, युवती के शव मिलने से सनसनी

logo

हल्द्वानी। मंडी परिसर के अंदर युवक और युवती के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।  पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।दोनों मृतकों की शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक और युवती मंडी परिसर में कब और किन परिस्थितियों में पहुंचे। साथ ही स्थानीय थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से भी मिलान किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *