Mon. Feb 2nd, 2026

मुख्यमंत्री ने किया ‘ट्रेनिंग पोर्टल’ का उदघाटन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड में रजिस्टर्ड मजदूरों के स्किल डेवलपमेंट के लिए बनाए गए ‘ट्रेनिंग पोर्टल’ का उद्घाटन किया। देहरादून में राज्य सचिवालय में आयोजित बैठक में सीएम ने केंद्रीय बजट को लेकर भी कहा कि  बजट उत्तराखंड जैसे राज्यों के लिए संतुलित और क्षेत्रीय विकास की बड़ी संभावनाएं लेकर आया है। सीएम धामी ने कहा कि बजट, प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है। वहीं सीएम ने बताया कि सीएम 16वें वित्त आयोग से 1800 करोड़ अधिक मिलेंगे। पर्वतीय ट्रैकिंग ट्रेल्स से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उद्योगों को पुनर्जीवित करने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। पर्यटन बढ़ेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बजट भारत के भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार किया गया है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि आयुष एम्स के लिए केंद्र से निवेदन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *