Mon. May 25th, 2026

दो हादसों में तीन की मौत

अल्मोड़ा।  दिल्ली से मुनस्यारी  घूमने जा रहे पर्यटकों की कार अल्मोड़ा के भैसियाछाना विकास खंड के धौलछिना के कसान बैंड के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को धौलछिना प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए अन्यत्र रेफर कर दिया गया है।वही अल्मोड़ा /बाड़ेछीना सड़क मार्ग पर दल बैंड के पास एक बेलगाम ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। भिड़ंत में स्कूटी सवार की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *