Mon. Feb 2nd, 2026

बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

पौड़ी।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत विकासखंड दुगड्डा की न्याय पंचायत उमथगांव में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 463 ग्रामीणों ने सहभागिता की। शिविर में 18 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष को संबंधित विभागों को भेजा गया। साथ ही 170 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया तथा 15 प्रमाण पत्र बनाए गए। मुख्य अतिथि विधायक रेनू बिष्ट ने शिविरों को जनता के लिए लाभकारी बताते हुए अधिक सहभागिता का आह्वान किया और शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *