Mon. May 25th, 2026

हाइटेंशन की चपेट में आकर एक की मौत

logo

रुद्रप्रयाग। रूद्रप्रयाग जिले के नगर पंचायत गुप्तकाशी के नाला वार्ड अंतर्गत ह्यून गांव में एक महिला की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार नाला वार्ड निवासी  विनीता देवी (40) पत्नी कुशालानंद तिवारी अपने मवेशियों के लिए चार पत्ती काटने के लिए पेड़ पर चढ़ी थीं। इसी दौरान पेड़ के पास से गुजर रही 33 केवी करंट की चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार महिला द्वारा  काटी गई टहनी टूटकर हाइटेंशन तार पर अटक गई थी। उसे हटाने के प्रयास में जैसे ही महिला ने हाथ बढ़ाया, तेज करंट लग गया और वह  झुलस गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *