नई बसों की उपलब्धता से यात्रियों को मिलेगी सुविधा
देहरादून। शासन ने चंपावत जिले के लोहाघाट डिपो को दो नई बसें उपलब्ध कराई है, इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। दोनों नई बसों का संचालन देहरादून रूट पर किया जा रहा है। डिपो के सहायक महाप्रबंधक धीरज वर्मा ने बताया कि यह नई बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। उन्होंने कहा कि अभी और बसों की जरूरत है, इसलिए शासन से 15 और नई बसों की मांग की गई है। लोहाघाट डिपो में बसों की कमी के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। दो नई बसें मिलने से यात्रियों को आंशिक राहत मिलेगी।
