Fri. Jan 2nd, 2026

बुक्सा जनजाति समाज के योद्धा राजा जगत देव की प्रतिमा का अनावरण किया

logo

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर, ऊधम सिंह नगर के रोशनपुर डलबाबा में बुक्सा जनजाति समाज के वीर योद्धा राजा जगत देव जी की प्रतिमा का अनावरण किया। यह केवल एक प्रतिमा का अनावरण नहीं, बल्कि जनजातीय गौरव, संघर्ष और स्वाभिमान की अमर गाथा को नमन है।राजा जगत देव जी का जीवन त्याग, शौर्य, धर्मनिष्ठा और संस्कृति-संरक्षण का अद्भुत उदाहरण है। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपनी आस्था, परंपराओं और अस्मिता की रक्षा के लिए अपराजेय साहस का परिचय दिया।राज्य सरकार जनजातीय समाज के समग्र उत्थान के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उनकी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण, इतिहास के दस्तावेजीकरण, तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार के सशक्तिकरण के माध्यम से हम जनजातीय समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *