Thu. Jan 1st, 2026

राज्य जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भूमिका बसेडा का ने जिया स्वर्ण

logo

देहरादून। पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में आयोजित राज्य जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बागेश्वर जिले की उभरती हुई बॉक्सर भूमिका बसेडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है। भूमिका बसेड़ा की इस ऐतिहासिक सफलता पर जिलेभर में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने इसे बागेश्वर की खेल प्रतिभा के लिए एक नई पहचान बताया है। बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 54 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए भूमिका बसेरा ने अपने सभी मुकाबलों में दमदार और अनुशासित खेल का प्रदर्शन किया। उनकी तकनीकी दक्षता, आक्रामक शैली और आत्मविश्वास से भरपूर खेल को देखते हुए निर्णायक मंडल ने उन्हें प्रतियोगिता की बेस्ट बॉक्सर की उपाधि से भी सम्मानित किया। भूमिका की इस सफलता पर उसके पिता प्रकाश बसेड़ा ने खुशी जताते हुए कहा कि भूमिका की इस उपलब्धि के पीछे उसकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण है। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने कभी हार नहीं मानी। हमें उस पर गर्व है। बाक्सर भूमिका के कोच उमेश गड़िया ने कहा कि भूमिका शुरू से ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी रही है। उसने प्रशिक्षण के दौरान कड़ी मेहनत की और हर मुकाबले में अपनी रणनीति पर पूरी तरह अमल किया। अगर उसे लगातार बेहतर सुविधाएं और मार्गदर्शन मिलता रहा, तो वह राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। वहीं युवा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र खेतवाल ने कहा कि भूमिका की जीत पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों की बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने का हौसला मिलेगा। अपनी जीत पर भूमिका बसेडा ने कहा कि यह स्वर्ण पदक मेरे माता-पिता, कोच और सभी सहयोगियों की मेहनत का परिणाम है। भूमिका ने कहा कि, वो आगे चलकर राज्य और देश के लिए खेले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *