Tue. May 26th, 2026

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और फील्ड मार्शल के नाम से मशहूर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन हो गया। राज्य आंदोलनकारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का उनके निवास पर निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। पिछले दस दिनों से देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में भर्ती थे। डाक्टरों ने कल हाथ खड़े कर दिये। इसके बाद उनके परिजन उन्हें घर ले गये थे। उन्होंने हरिद्वार स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। भ्ट्ट के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है। दिवाकर भट्ट उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापकों में शामिल थे। फील्ड मार्शल के नाम से मशहूर भट्ट ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन का नेतृत्व किया था। मुख्यमंत्री धामी ने दिवाकर भट्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दिवाकर भट्ट की सादगी, नेतृत्व और जनता के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *