Tue. Mar 3rd, 2026

सरदार पटेल की जयंती पर होंगे भव्य कार्यक्रम, यूनिटी मार्च होगा

logo

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौहपुरुष सरदार बल्लबभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सरदार@150 कैंपेंन के तहत एक भारत आत्मनिर्भर भारत थीम पर भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन भी होगा, जो 3 और 9 नवंबर को रुद्रप्रयाग व अगस्तयमुनि में होगा।
मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यूनिटी मार्च में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं विभिन्न सामाजिक संगठन भाग ले सकते हैं। इस दौरान एक भारत आत्मनिर्भर भारत के संदेश के साथ प्रतिभागी एकता का संदेश भी देंगे। साथ ही कार्यक्रम में स्थानीय वाद्य यंत्रों ढोल, दमाऊ, रणसिंघा की धुनों पर सांस्कृतिक झांकियां और प्रस्तुतियां भी होंगी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के उपरांत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय मिठाइयों का वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी जिलास्तरीय विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *