Sun. Aug 23rd, 2026

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत चौपाल कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य सेवक सदन देहरादून से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीण उद्यमिता एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 21 अगस्त से 13 सितंबर तक 15 दिवसीय चौपाल एवं आईईसी वैन अभियान शुरू किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य विकास अधिकारी ने आईईसी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के दौरान विकासखंडों और न्याय पंचायतों में योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *