Wed. Aug 19th, 2026

भारी बारिश से दुकानों में घुसा पानी और मलबा

logo

उत्तरकाशी। अतिवृष्टि से नौगांव खड्ड में भारी उफान आ गया, खड्ड का पानी बाजार और घरों में घुसा,उफान में सड़क पर खड़े वाहन भी बहे। शनिवार शाम करीब 5 बजकर 30 मिनट पर तेज बारिश के कारण हुई अतिवृष्टि से नौगांव खड्ड में भारी ऊफान आ गया। उफान पर आए खड्ड का पानी और मलबा बजार और दर्जनों घरों में घुस गया। वहीं सड़क पर खड़े कुछ वाहन पानी के सैलाब में बह गए। आप देख सकते किस तरह नौगांव खड्ड भारी उफान आ रहा है। जिसका पानी बाजार और घरों में घुसा है। खड्ड के ऊफान पर आने नौगांव के लोगों में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *