Thu. Jan 22nd, 2026

चम्पावत जिले की प्रधानाध्यापिका राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित

logo

देहरादून। चम्पावत जिले के प्राथमिक विद्यालय च्यूरानी की प्रधानाध्यापिका डॉ. मंजू बाला को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 समारोह में सम्मानित किया गया। वे यह पुरस्कार पाने वाली उत्तराखंड की एकमात्र शिक्षिका और राज्य की पहली महिला प्रधानाध्यापिका हैं।
विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने देशभर के 45 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. मंजू बाला को भी पुरस्कार प्रदान किया गया। डॉ. मंजू बाला वर्ष 2005 से प्राथमिक शिक्षा में कार्यरत हैं और विद्यार्थियों को हिंदी व अंग्रेज़ी के साथ स्थानीय भाषा कुमाऊँनी में पढ़ाती हैं। इस त्रिभाषा तकनीक से बच्चों की समझ आसान और प्रभावी बनती है। इसी नवाचार के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है। वे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर के छात्रों को निःशुल्क अंग्रेज़ी कोचिंग भी देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *