Thu. Jan 22nd, 2026

गुलदार ने सात साल के बच्चे पर किया हमला

logo

देहरादून। सतपुली मल्ली में देर रात गुलदार ने टैंट फाड़कर अंदर सो रहे सात साल के बच्चे पर हमला कर दिया। घटना रात करीब 11:30 बजे की है। गुलदार के हमले से बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। सूरज सिंह (7 वर्ष) पुत्र तिलक सिंह, निवासी नेपाल पर रात गुलदार ने हमला किया। गुलदार के हमले में बच्चे के हाथ पर चोटें आईं। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। वन विभाग ने पिंजरे लगाए हैं, ट्रैप कैमरे भी लगाए जा रहे हैं और गश्त जारी है। वही आज गुलदार को जल्द पकड़ने और आदमखोर घोषित करने की मांग को लेकर सतपुली के आसपास के लोगों ने प्रदर्शन कर पौड़ी, मेरठ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। मार्ग पर दोनों ओर जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत की ओर उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक धरना प्रदर्शन जारी था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *