Tue. Mar 3rd, 2026

पिता ने बेटे पर नुकीली वस्तु से किया हमला, मौत

logo

हरिद्वार। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इमलीखेड़ा चौकी क्षेत्र के रांगघड़वाला गांव में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में पिता ने अपने बेटे पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया, जिससे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान सनी (35) पुत्र घसीटा निवासी रांगघड़वाला के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कलियर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब पीने को लेकर हुए विवाद में नुकीली वस्तु के वार से सनी की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *