Wed. Apr 29th, 2026

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना

logo

देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत पौड़ी, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिले में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने छह अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *