Wed. Apr 29th, 2026

नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत तीन गिरफ्तार

logo

देहरादून। नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत हरिद्वार जिले के रानीपुर कोतवाली पुलिस ने दंपति व एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से आठ किलो गांजा बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली रानीपुर पुलिस व एएनटीएफ टीम द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए चैकिंग अभियान के दौरान तीन नशा तस्करों को विष्णुलोक जाने वाले कच्चे रास्ते एक संदिग्ध पुरुष व दो महिलाओं को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें आरोपित मुस्ताक पुत्र ताहिर के पास से 2.045 किलो गांजा, महिला पत्नी मुस्ताक और पत्नी नवाब के पास से 5.870 किलो अवैध गांजा बैगों से बरामद हुआ। तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 7 से अधिक किलो गांजा बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *