बेलगाम ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, दो की मौत
श्रीनगर। ऋषिकेश -बदरीनाथ हाईवे पर गलत साइड चल रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कीर्ति नगर के पास ऋषिकेश श्रीनगर मार्ग पर ट्रक UK14CA-0219 गलत साइड पर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक चालक ने अपने साइड पर आ रहे बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मनप्रीत सिंह (28) पुत्र लखवीर सिंह निवासी ग्राम चरवकला, थाना राजपुरा, जिला पटियाला और गुरदीप सिंह (22) पुत्र विंदर सिंह निवासी ग्राम पोला, थाना व जिला पटियाला हेमकुंड साहिब से ऋषिकेश लौट रहे थे। इसी दौरान गलत साइड से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को एंबुलेंस के माध्यम से बेस अस्पताल श्रीकोट, श्रीनगर भिजवाया। ट्रक रामकिशोर पुत्र नंदकिशोर निवासी ग्राम बिद्याणी, पोस्ट चाई दमराडा, थाना यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
