Thu. Apr 30th, 2026

सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

logo

देहरादून। बागेश्वर के बिनखोला-जिनखोला मार्ग पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे में जान गंवाने वाले की पहचान लता बोरा (उम्र 19 वर्ष), पुत्री चन्दन सिंह बोरा, निवासी जिनखोला के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
वही दो अन्य घायल है जिनका इलाज चल रहा है। जिनमें काजल 20 साल, पुत्री देव नाथ, निवासी बिनखोला और संजय बोरा पुत्र मदन सिंह बोरा 30 साल निवासी बिनखोला है। डॉ. गुंजन ने बताया कि लता बोरा को बाहरी कोई स्पष्ट चोट नहीं लगी है, लेकिन नाक और कान से खून बहने के कारण हेड इंजरी की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लता के सिर में गंभीर चोट लगी होगी। उनकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। वहीं काजल की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। वही घायल संजय बोरा भी हल्की चोट का शिकार हुआ है। उसका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *