20 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया
देहरादून। देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित डाकरा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधायक निधि से निर्मित हुए 20 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया। लगभग 10 लाख की लागत से निर्मित यह सोलर प्लांट डाकरा स्थित गुरुद्वारा में स्थापित किया गया है और लगभग 3000 यूनिट प्रतिमाह बिजली का उत्पादन इस सयंत्र के माध्यम से होगा।उन्होंने कहा कि करीब 10 लाख 10 हजार की लागत से 20 किलोवाट क्षमता वाला यह सौर पावर प्लांट अब पूरी तरह स्थापित हो चुका है। इससे प्रतिदिन 100 यूनिट और महीने में लगभग 3000 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। अब गुरुद्वारा साहिब बिजली के क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर हो गया है। अपनी बिजली खुद बनाएगा, और अपनी बनाई बिजली खुद उपयोग करेगा।
