Fri. May 1st, 2026

बाढ़ राहत और बचाव कार्यों के लिए 30 जून को मॉक ड्रिल का आयोजन

logo

देहरादून। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ के दौरान प्रभावी तरीके से राहत और बचाव कार्यों को संचालित करने के लिए 30 जून को मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर ओरिएंटेशन और कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। सुमन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश के मैदानी जिलों में बाढ़ की स्थिति पर प्रभावी तरीके से नियंत्रण पाने और विभिन्न विभागों के मध्य आपसी समन्वय एवं सामंजस्य को मजबूत करने के लिए मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि यह मॉक ड्रिल ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और चंपावत जिलों के मैदानी क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल ऐसे स्थानों में आयोजित की जाएगी, जहां विगत कुछ वर्षों से लगातार जल भराव और बाढ़ के हालात उत्पन्न हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *