Fri. May 1st, 2026

राज्यपाल ने प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

logo

काशीपुर। राज्यपाल सेनि0 लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार काशीपुर पहुँचे। काशीपुर पहुंचकर महामहिम राज्यपाल ने नानकाना साहिब गुरुद्वारा काशीपुर पहुँचे जहाँ पर उन्होंने मत्था टेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने नानकाना साहिब परिसर के सरोवर का भी निरीक्षण किया।
इसके उपरांत महामहिम ने काशीपुर मंडी अतिथि गृह में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों व भारत सरकार की विकास परक योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने बेस्ट इलेक्शन इलेक्ट्रोल प्रेक्टिसस के लिए मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद ऊधम सिंह नगर बीस सूत्रीय कार्यक्रम में गत वित्तीय वर्ष प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा, जिस पर महामहिम राज्यपाल ने जिला प्रशासन की टीम को बधाई दी। जिलाधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारियां दी। जिलाधिकारी ने भारत सरकार की जल जीवन मिशन के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि जल जीवन मिशन में 94 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है शेष 6 प्रतिशत कार्य अंतिम चरण में है जिन्हें शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में जल संयोजन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में गिर रहे भू-जल स्तर को देखते हुए ग्रीष्म कालीन धान की खेती पर रोक लगाई गई है ताकि भू-जल स्तर को संरक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा जनपद में सरकारी जमीनों में अतिक्रमण को चिन्हित कर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है साथ ही ड्रग्स व साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए पुलिस व प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर कार्य किया जा रहा है। कई साइबर फ्रॉड व ड्रग्स अपराधियों को अभियान चलाकर जेल की सलाखों में डाला गया है। जिलाधिकारी ने भारत सरकार की फ्लेगशिप (ध्वजवाहक) योजना कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *