Fri. May 1st, 2026

19 जून से साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी का संचालन किया जाएगा

logo

नैनीताल। नैनीताल जिले के लालकुआँ और प्रयागराज के बीच आगामी 19 जून से साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन कुल सात फेरों के लिए लालकुआँ और प्रयागराज के बीच चलाई जाएगी।इसका संचालन आगामी एक अगस्त तक जारी रहेगा। प्रयागराज-लालकुआँ-प्रयागराज ट्रेन 19 जून से प्रयागराज से प्रत्येक गुरूवार को अपराह्न साढ़े ग्यारह बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन अपराह्न बारह बजकर पैंतालीस मिनट पर लालकुआँ पहुंचेगी।यह ट्रेन आगामी 20 जून से लालकुआँ से शुक्रवार को अपराह्न दो बजकर पचास मिनट पर चलकर अगले दिन पूर्वाह्न साढ़े चार बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इस रेलगाड़ी में वातानुकूलित प्रथम एवं तृतीय श्रेणी सहित साधारण व शयनयान श्रेणी के कुल 16 कोच लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *