Thu. Apr 30th, 2026

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो की मौत

logo

हरिद्वार। शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के मुटकाबाद गांव निवासी पवन की पत्नी भोली शुक्रवार सुबह दो अन्य महिलाओं, आसबती और बालेश, के साथ खेत में काम कर रही थी। अचानक बारिश और बिजली कड़कने लगी तो भोली पास के पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। तभी तेज कड़क के साथ आकाशीय बिजली भोली पर गिरी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ खड़ी दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज गैरोला ने बताया कि भोली की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है और कार्रवाई की जा रही है। वहीं जैनपुर गांव में हुई, जहां 22 वर्षीय शाहबाज, पुत्र इरशाद, खेत में काम करते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया।  हादसे में शाहबाज की  मौके पर मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *