Thu. Apr 30th, 2026

ग्रामीणों ने गिनाई अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याएं

logo

नई टिहरी । जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता एवं विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह की उपस्थिति में विकासखंड भिलंगना के सभागार में
जनसुनवाई शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर लगभग 83 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अधिकतर मांगे सार्वजनिक हितों से संबंधित शिकायतें थी।जिसमें लोनिवि, पीएमजीएसवाई, सिंचाई, लघु सिंचाई एवं दैवीय आपदा से संबंधित रही। इसके साथ ही बाल विकास, वन विभाग, कृषि विभाग, जल संस्थान, पेयजल, स्वास्थ्य, पंचायतीराज, शिक्षा, उरेडा, दूरसंचार, जिला पंचायत, कॉपरेटिव, समाज कल्याण आदि अन्य विभागों से संबंधित रही। क्षेत्रीय विधायक शक्ति लाल शाह ने नवनियुक्त जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए कहा कि निश्चित ही आपके कुशल नेतृत्व में विकास के बेहतर कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आम जनमानस की समस्याओं के समाधान हेतु फोन आवश्यक रूप से रिसीव करें। इसके साथ ही सीमांत गांवों में अतिरिक्त खाद्यान्न सामग्री भेजने तथा अंतिम गांव के अंतिम व्यक्ति की समस्याओं का समाधान करने को कहा। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी शिकायतों को व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेते हुए प्राथमिकता पर समयान्तर्गत निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्यों की महत्ता को देखते हुए नियमानुसार बजट की प्रत्याशा में कार्यों को शुरू करें। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन शुरू हो गया है इसे देखते हुए जिले स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।उन्होंने कहा कि मानसून को देखते हुए आपदा कंट्रोल रूम को एक्टिविट कर दिया गया है। पूर्व प्रधान सुंदर लाल ने कहा कि गत वर्ष बूढ़ा केदार क्षेत्र के कई गांव में आपदा के कारण नुकसान हुआ था,जिसमें गांव को जोड़ने वाली पुलिया ,नहरें,  सड़क आदि बह गई थी,उन्होंने पुलियों का निर्माण न होने से स्कूली छात्र-छात्राओं को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *