Fri. May 1st, 2026

गोरी नदी में गिरा वाहन

देहरादून। पिथौरागढ़ में जिले में कल देर शाम मुनस्यारी-मिलम मोटर मार्ग पर रिलकोट के समीप एक वाहन गोरी नदी में जा गिरा। हादसे में एक 10 वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य लापता है। हादसे में पांच लोग घायल हो गये हैं। राहत एवं बचाव दल लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है। जिले के मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर दीपक सैनी ने जिला अस्पताल जा कर दुर्घटना में घायल व्यक्तियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। । उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को को घायलों के बेहतर इलाज के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *