Fri. May 1st, 2026

केंद्रीय कृषि मंत्री आज देहरादून में किसानों से करेंगे संवाद

logo

देहरादून। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान आज देहरादून के पाववाला सौड़ा गांव में आयोजित किसान चैपाल के जरिए किसानों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम की खास बात यह होगी कि केंद्रीय कृषि मंत्री खाट पर बैठकर किसानों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं व सुझाव सुनेंगे। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोपहर में केंद्रीय कृषि मंत्री मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री भारतीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे देहरादून के गढ़ी कैंट में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *