Mon. Jun 22nd, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर क्रास कन्ट्री दौड़

logo

नई टिहरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला खेल विभाग एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ‘रन फॉर इन्वायरमेंट‘ के तहत क्रास कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया गया। क्रास कन्ट्री दौड़ नई टिहरी स्थित डाईजर से गणेश चौक तक आयोजित की गई, जिसमें ओपन बालक वर्ग एवं अण्डर-16 बालिका वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर क्रास कन्ट्री दौड़ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न आयु वर्ग के छात्रों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभा किया।,मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने कहा कि इस दौड़ का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना है। अग्रवाल सीडीओ जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि डाइजर से शुरू हुई दौड़ गणेश चौक पर संपन्न होगी प्रतियोगिता में प्रतिभा करें छात्र छात्रों को प्रस्तुत भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *