Tue. Mar 3rd, 2026

आदि कैलाश यात्रा में वृद्ध एवं शारीरिक रूप से असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए शटल सेवा

logo

पिथौरागढ़। आदि कैलाश यात्रा को अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाने के लिए पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में ग्राम सभा कुटी में ग्रामीणों एवं आदि कैलाश विकास समिति के साथ बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि यह यात्रा न केवल आध्यात्मिक महत्व रखती है, बल्कि क्षेत्र के स्थानीय लोगों के लिए आजीविका का एक महत्वपूर्ण साधन भी है। उन्होंने आदि कैलाश यात्रा के सुचारु संचालन और स्थानीय आजीविका संवर्धन सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीणों को जिला प्रशासन से समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया है। बैठक में ग्रामीणों ने यात्रियों को हर संभव मदद देंने का आश्वासन दिया। बैठक में यात्रा मार्ग में आने वाले प्रत्येक वाहन से ग्रीन टैक्स व सुविधा शुल्क के रूप में 100 रुपये आदि कैलाश विकास समिति द्वारा लेने का निर्णय लिया गया। यात्रा के लिए ज्योलिंकांग से पार्वती कुण्ड तक 3 वाहनों की शटल सेवा प्रारम्भ की जायेगी। वृद्ध एवं शारीरिक रूप से असमर्थ श्रद्धालुओं को शटल सेवा में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही आदि कैलाश यात्रा के लिए स्वस्थ घोड़ों का ही संचालन किया जाएगा और घोड़ों-खच्चरों का संचालन स्थानीय व्यक्ति करेंगे। जिलाधिकारी ने स्थानीय जनता से आर्मी, आईटीबीपी एवं बीआरओ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *