Mon. May 4th, 2026

हदय गति रूकने से महिला ट्रेकर की मौत

logo

गोपेश्वर। चमोली जिले के वाण-गैरोली ट्रेक पर शुक्रवार को बंगलुरू की एक महिला ट्रेकर की हदय गति रूकने से मौत हो गई। वन विभाग के बलवीर सिंह ने बताया कि द माउंटेन ट्रेक कंपनी का बंगलूरू से आया सात सदस्यीय टूरिस्ट दल 19 मई को बेस कैंप लोहाजंग पहुंचा था। दल 20 मई को दीदना पहुंचा। दूसरे दिन सुबह 21 को आली बुग्याल की ट्रेकिंग कर आली बुग्याल के पास रात्रि विश्राम किया। 22 को आली से वेदनी बुग्याल होते गैराली पातल में नाइट स्टे किया। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे सभी ट्रैकर बेस कैंप लोहाजंग के लिए वापस आ रहे थे। गैरोली से करीब दो किमी चलने के बाद महिला ट्रैकर प्रेमा राजेंद्रन (69 ) का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया और वहीं पर उसकी मौत हो गई। मृत महिला के साथ पति राजेंद्र सी. भी मौजूद थे। ट्रेकिंग कंपनी ग्रुप एवं अन्य साथी शव को स्ट्रेचर करीब आठ किमी पैदल चलकर वाण लाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *