Mon. May 4th, 2026

स्वास्थ्य विभाग ने कोविड को लेकर जारी की एडवाइजरी

logo

देहरादून। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने भी कोविड- 19 के रोकथाम से संबंधित दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं. स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ सुनीता टम्टा ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सतर्क रहने के साथ ही सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं. जारी दिशा निर्देश के अनुसार, उत्तराखण्ड में भी कोविड-19 प्रबन्धन के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है. हालांकि, वर्तमान समय में राज्य में एक भी व्यक्ति में कोराना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है. अभी उत्तराखंड में इसे लेकर स्थिति सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *