Mon. May 4th, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया रक्तदान

सतपुली। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बुधवार को चौबट्टाखाल विधानसभा के कांग्रेसजनों ने द हंस फाउंडेशन हास्पिटल चमोलीसैण, सतपुली में रक्तदान किया। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य राजपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि स्व.राजीव गांधी जी अपने जीवनकाल में हमेशा रक्तदान के हिमायती रहे। हमारे देश के रक्षक वीर सैनिक देश की सीमाओं पर अपनी जान की बाजी लगाकर हमको सुरक्षित रखे हैं, ऐसे अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान कर हम सैनिकों के शौर्य एंव पराक्रम को सलाम कर सैनिकों का सम्मान करते हैं।
रक्तदान शिविर में अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस सतपुली कीरत सिंह रावत कीर्ती भाई, अध्यक्ष व्यापार सभा सतपुली जयदीप नेगी “धन्ना भाई”, देवेन्द्र नेगी “देबू भाई”, नगराध्यक्ष कांग्रेस सुरजन रौतेला, पार्षद अमित रावत, युवाकांग्रेस रोहन नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रीतम सिंहजी, विकास प्रधान प्रदेश महासचिव युवाकांग्रेस, अरविंद सिंह ने प्रतिभाग किया। बिष्ट ने स्वैच्छिक रक्तदान करनेवाले सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *